मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज को लेकर मंत्री सिंहदेव बोले- इसमें बीजेपी और ABVP से जुड़े संस्कारवान लोग हैं

मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज को लेकर मंत्री सिंहदेव बोले- इसमें बीजेपी और ABVP से जुड़े संस्कारवान लोग हैं

मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज को लेकर मंत्री सिंहदेव बोले- इसमें बीजेपी और ABVP से जुड़े संस्कारवान लोग हैं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: February 13, 2021 5:13 pm IST

बैकुण्ठपुर: मैनपाट महोत्सव के रंगारंग आगाज होने के कुछ घंटे बाद ही बवाल मच गया। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को दर्शकों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि इसमें बीजेपी और ABVP से जुड़े संस्कारवान लोग हैं, सार्वजनिक जगह में ऐसा नहीं होना चाहिए था।

Read More: आवासहीनों को मकान देने भूपेश सरकार की ‘राजीव नगर आवास योजना’, बनाए जाएंगे 1 लाख घर, प्रस्ताव पर लगी मुहर

उन्होंने आगे कहा कि लोग रेलिंग तोड़कर महिलाएं जहां बैठी थी वहां तक आ गए थे। प्रशासन समय सीमा को लेकर चल रही थी। इस दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी के बयान पर कहा कि भाजपा राजनीति कह देती है लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो रही है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि कोवैक्सीन के थर्ड फेज के ट्रायल के रिजल्ट के बाद ही छत्तीसगढ़ में इसे मंजूरी दी जाएगी। मुद्दे को लेकर अब प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार हो रहा है।

Read More: एप्पल बेर की खेती कर किसान ने एक साल में कमाए 2 लाख 80 हजार रुपए, 15 एकड़ में खेती करने की तैयारी

गौरतलब है कि दरअसल, मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव प्रस्तुति देने के लिए जैसे ही मंच पर पहुंचे, उसके कुछ देर बाद ही दर्शकों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते ये झड़प इतनी बढ़ी कि सरगुजा पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद दर्शक कुर्सी उठा-उठाकर पुलिस पर फेंकने लगे। पुलिस और दर्शकों के झड़प देख खेसारी लाल यादव पहले तो अपील करते रहे कि सब शांत हो जाएं। फिर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अपना कार्यक्रम बीच में ही खत्म कर दिया।

Read More: ‘कंगना’ खनकी…’चिंगारी’ भड़की! कांग्रेस ने दी राजनीति से दूर रहने की नसीहत, तो गृह मंत्री बोले- निश्चिंत रहें

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"