मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उठानी होगी आवाज, मैं 23 दिसंबर को बैठ रहा हूं उपवास पर

मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उठानी होगी आवाज, मैं 23 दिसंबर को बैठ रहा हूं उपवास पर

मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उठानी होगी आवाज, मैं 23 दिसंबर को बैठ रहा हूं उपवास पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 21, 2020 9:19 am IST

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव किसान आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को उपवास करेंगे। वहीं केंद्र की कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग मोदी सरकार से करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Read More News:ममता बनर्जी ने सीएम बघेल का जताया आभार, मुख्यमंत्री ने भी रिट्वीट कर ही ये बड़ी बात.

मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं। जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Read More News: कांग्रेस इस बार अकेले 227 सीटों पर लड़ेगी BMC चुनाव! शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को देगी टक्कर

उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कड़कड़ाते ठंड में भी किसानों के हौसले कम नहीं हुए। बावजूद मौत की घटनाएं भी सामने आए हैं। वहीं अब छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनके आंदोलन को समर्थन देने एकदिवसीय उपवास का ऐलान किया है। वहीं इसे सफल बनाने लोगों को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

Read More News: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी की कोशिश, दो बच्चों की मौत, महिला की हालत नाजुक


लेखक के बारे में