MP कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते मंत्री सिंहदेव, कहा- विकास दुबे को किया गया है गिरफ्तार, सरेंडर होता तो…

MP कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते मंत्री सिंहदेव, कहा- विकास दुबे को किया गया है गिरफ्तार, सरेंडर होता तो...

MP कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते मंत्री सिंहदेव, कहा- विकास दुबे को किया गया है गिरफ्तार, सरेंडर होता तो…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 9, 2020 3:13 pm IST

उज्जैन: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी और सरेंडर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सिंहदेव ने इसे गिरफ्तारी बताया है, साथ ही यह भी कहा है कि जितने भी विकास दुबे हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Read More: UP पुलिस को सौंपा गया विकास दुबे! रात 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी उज्जैन पुलिस

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रही है, लेकिन मंत्री टीएस सिंह देव मध्यप्रदेश कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने विकास दुबे के सरेंडर​ किए जाने से इनकार किया है। उनका मानना है कि सरेंडर होता तो विकास दुबे मीडिया हाउस या थाने जाता। निश्चित रूप से गिरफ्तारी हुई है और ऐसे जितने भी विकास दुबे हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Read More: मंत्री भगत ने की राज्य योजना आयोग के काम-काज की समीक्षा, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

बता दें कि सीएम शिवराज ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश पुलित ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास दुबे को गिरफ्तार किया है। मैं मध्य प्रदेश पुलिस को इसके लिए बधाई देता हूं। हम उत्तर प्रदेश के निरंतर संपर्क में हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने उज्जैन से यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पुलिस को ट्वीट कर बधाई दी थी।

Read More: एक और कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, पहले गनमैन भी पाया गया था संक्रमित

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेता विकास दुबे की गिरफ्तारी को सरेंडर बता रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर , 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में ख़ुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिये। इसमें किसी बड़ी सियाशी साज़िश की बू आ रही है। इतने बड़े इनामी अपराधी के जिसको पुलिस रात- दिन खोज रही है,उसका कानपुर से सुरक्षित मध्यप्रदेश के उज्जैन तक आना और महाँकाल मंदिर में प्रवेश करना और ख़ुद चिल्ला- चिल्लाकर ख़ुद को गिरफ़्तार करवाना,कई संदेह को जन्म दे रहा है,किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है,इसकी जाँच होना चाहिये।

Read More: मंत्री शिव डहरिया ने बच्चों को दवाई पिलाकर किया डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा और शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

हमने हमारी सरकार में माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ सतत बड़ा अभियान चलाया , जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये और अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश लौटने लगे है।प्रदेश माफियाओ की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।

Read More: 151 रेलगाड़ियों का संचालन करेंगे निजी संचालक, इस परियोजना में निजी क्षेत्र से लगभग 30,000 करोड़ रुपए का होगा निवेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"