किसानों के समर्थन में मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे उपवास, कहा- हो रहे अन्याय के खिलाफ हम सब को उठानी होगी आवाज

Ads

किसानों के समर्थन में मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे उपवास, कहा- हो रहे अन्याय के खिलाफ हम सब को उठानी होगी आवाज

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 01:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव किसान आंदोलन के समर्थन में आज उपवास करेंगे। वहीं केंद्र की कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग मोदी सरकार से करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read More News: ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित होंगे ये 39 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री ने की 

मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं। जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Read More News:रायपुर नगर निगम ने 59 बकायेदारों से 10 दिन के भीतर वसूले 2 करोड़ से अधिक, 24 दिसंबर को होगी मेयर इन 

उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कड़कड़ाते ठंड में भी किसानों के हौसले कम नहीं हुए। बावजूद मौत की घटनाएं भी सामने आए हैं। वहीं आज किसान सत्याग्रह करेंगे। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के ​कई किसान संगठन केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने एकदिवसीय उपवास पर बैठेंगे। इसे सफल बनाने के लिए लोगों को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1380 नए