बहन ने मासूम बच्चे को खिला दी एक्सपायरी दवा, इलाज के दौरान मौत

बहन ने मासूम बच्चे को खिला दी एक्सपायरी दवा, इलाज के दौरान मौत

बहन ने मासूम बच्चे को खिला दी एक्सपायरी दवा, इलाज के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 28, 2020 8:45 am IST

अंबिकापुर: जिले के लब्जी गांव में एक्सपायरी दवा खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि खलते वक्त बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी वाली दवा खिला दी थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मासूम की सांसें थम गई। फिलहाल मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिण् भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: आधी रात चोरी करने घुसा था बंगले में, सुबह सोफे में मिला सोते हुए, मालिक ने छड़ी मारकर जगाया

मिली जानकारी के अनुसार मामला सूरजपुर के लब्जी गांव का है। यहां घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी दवा खिला दी। दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

Read More: 10 रुपए के विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"