दिग्विजय के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के पर्यवेक्षक पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

दिग्विजय के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के पर्यवेक्षक पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

दिग्विजय के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के पर्यवेक्षक पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 15, 2019 10:14 am IST

गुना। मध्यप्रदेश के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के पर्यवेक्षक पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया टि्वटर पर पोस्ट करते हुए लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि पार्टी के पर्यवेक्षक आ जाते हैं जो अधिकतर वोट घटा देते हैं। यानि पर्यवेक्षकों की वजह से वोट कटते हैं।

उन्होंने लिखा कि चुनाव से कुछ समय पहले पार्टी के पर्यवेक्षक आ जाते हैं, जो अधिकतर वोट घटा देते हैं। इन्हें देख कर एक फिल्म की याद आती है। ‘हम, तुम और वो’ हम यानी नेता,’तुम’ पूज्यनीय मत दाता ‘वो’ याने……?

यह भी पढ़ें : जानिए मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने खुद को क्यों बताया ‘फुटबॉल’ 

बता दें कि लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। पिछले वर्ष संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्‍मण सिंह ने 9797 मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने तत्कालीन विधायक ममता मीना को हराया था।


लेखक के बारे में