Flipkart vs Amazon Sale 2026: महा मेगा सेल की तारीख हुई तय! 8 अक्टूबर से शुरू होगा ऑफर्स का धमाका! लेकिन सबसे ज्यादा छूट आखिर कहां मिलेगी?

Flipkart vs Amazon Sale 2026: फेस्टिव सीजन में Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 सेल अक्टूबर में शुरू होगी। ग्राहकों के इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान पर शानदार ऑफर्स मिलने वाला है। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाओं से खरीदारी और भी किफायती हो सकती है।

Flipkart vs Amazon Sale 2026: महा मेगा सेल की तारीख हुई तय! 8 अक्टूबर से शुरू होगा ऑफर्स का धमाका! लेकिन सबसे ज्यादा छूट आखिर कहां मिलेगी?

(Flipkart vs Amazon Sale 2026/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: September 23, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: September 23, 2026 11:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • Amazon सेल 8 अक्टूबर से शुरू
  • Flipkart सेल 9 अक्टूबर से शुरू
  • SBI कार्ड पर 10% तक छूट

बिजनेस: Flipkart vs Amazon Sale 2026: फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अक्टूबर खास रहने वाला है। Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की तारीखों का ऐलान हो गया है। Amazon की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart की Big Billion Days सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से लाइव होगी। इस (Flipkart vs Amazon Sale 2026) सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी ग्राहकों को मिलेंगे।

Flipkart पर मिलेगा Early Access

Flipkart की Big Billion Days सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। कंपनी ने 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू करने की भी जानकारी दी है। इसके तहत ग्राहक कुछ प्रोडक्ट्स पर आने वाले ऑफर्स पहले से देख सकेंगे और पसंदीदा सामान को Wishlist में एड कर पाएंगे। इससे सेल शुरू होने पर खरीदारी करना आसान हो सकता है।

Flipkart पर शानदार ऑफर

Flipkart की सेल में Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (Flipkart vs Amazon Sale 2026) दिया जाएगा। Flipkart Axis Bank Credit Card से भी 10% तक की बचत का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा पहली Super.money ट्रांजैक्शन पर 10% कैशबैक का ऑफर मिलेगा। Flipkart Pay Later में 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट, No Cost EMI और 500 रुपये तक के डिस्काउंट जैसे फायदे भी उपलब्ध होंगे।

Amazon पर SBI कार्ड से 10% छूट

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। कंपनी ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की अंतिम कीमतें जारी नहीं की हैं, लेकिन बैंक ऑफर्स की जानकारी सामने आ गई है। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी इसका फायदा लिया जा सकेगा। वहीं, Amazon Prime मेंबर्स को चुनिंदा डील्स पर 10% तक की अतिरिक्त बचत (Flipkart vs Amazon Sale 2026) का लाभ मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।