Voice and SMS Only Packs: अब मिलेगा सिर्फ बात करने और SMS के लिए रिचार्ज प्लान.. इंटरनेट वाला महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं, सरकार का निर्देश

TRAI ने Telecom Consumer Protection Regulation 2026 में संशोधन कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉइस और SMS-only Special Tariff Vouchers उपलब्ध कराना अनिवार्य किया है। नए नियमों से डेटा इस्तेमाल नहीं करने वाले और कम आय वाले ग्राहकों को कम अवधि के रिचार्ज विकल्प मिलेंगे।

Voice and SMS Only Packs: अब मिलेगा सिर्फ बात करने और SMS के लिए रिचार्ज प्लान.. इंटरनेट वाला महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं, सरकार का निर्देश

Voice and SMS Only Packs Recharge || Image- Istock File

Modified Date: September 23, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: September 23, 2026 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • TRAI ने Voice-SMS STV अनिवार्य किए
  • 30 दिन से कम वैधता वाले विकल्प
  • कम आय वाले ग्राहकों को अधिक विकल्प

Voice and SMS Only Packs Recharge: नई दिल्ली: टेलीकॉम ग्राहकों के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने बड़ा फैसला लिया है। ट्राई ने मंगलवार को Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulation, 2026 जारी किया। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस कॉल और SMS की सुविधा वाले Special Tariff Vouchers (STVs) की संख्या बढ़ानी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पढ़ें क्या है TRAI के निर्देश

TRAI के मुताबिक, बाजार में सिर्फ वॉयस और SMS वाले रिचार्ज प्लान सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। इनमें भी ज्यादातर प्लान लंबी वैधता वाले हैं। इससे कम आय वाले उन ग्राहकों को परेशानी होती है। उन्हें कम वैलेडिटी और कम कीमत वाले रिचार्ज की जरूरत होती है।

Voice and SMS Only Packs Recharge: नए नियमों के तहत यदि कोई टेलीकॉम कंपनी 30 दिन या उससे कम अवधि वाले वॉयस, SMS और डेटा वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है, तो उसे उसी अवधि के लिए केवल वॉयस और SMS वाला प्लान भी देना होगा।

इसके अलावा कंपनियों को ऐसा वॉयस और एसएमएस प्लान भी उपलब्ध कराना होगा, जिसकी वैधता हर महीने एक ही तारीख को दोबारा शुरू की जा सके। अगर किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को नवीनीकरण किया जाएगा। कंपनियों को इससे अधिक अवधि वाला कम से कम एक वॉयस और एमएसएस प्लान भी उपलब्ध कराना होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

15 जून को हुआ था ओपन हाउस डिस्कशन

Voice and SMS Only Packs Recharge: ट्राई ने कहा कि नए नियमों से उन ग्राहकों को फायदा होगा जो डेटा वाले रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। इससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुन सकेंगे। ट्राई ने इन नियमों का ड्राफ्ट 7 अप्रैल 2026 को जारी किया था। इस पर 1,132 प्रतिक्रियाएं मिलीं और 15 जून को Open House Discussion आयोजित किया गया। इसके बाद नए नियमों को अंतिम रूप दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना

यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर

ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश

ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया

ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown