कांग्रेस नेता की हुई गिरफ्तारी तो नाराज हो गए विधायक महोदय, खाकी की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता की हुई गिरफ्तारी तो नाराज हो गए विधायक महोदय, खाकी की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता की हुई गिरफ्तारी तो नाराज हो गए विधायक महोदय, खाकी की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 28, 2021 6:25 pm IST

बिलासपुर: सत्ता पक्ष के विधायक और पुलिस प्रशासन एक बार फिर आमने-सामने है। विधायक शैलेष पांडे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। इस बार विधायक शैलेष पांडे कांग्रेस नेता मोती थारवानी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश- किसानों को न हो खाद की कमी, विशेषकर यूरिया और DAP की आपूर्ति सुनिश्चित करें

शैलेष पांडे का कहना कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता का पक्ष नहीं सुना गया। यही नहीं जिस ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर ये गिरफ्तारी की गई है। विधायक ने उस ट्रैफिक सिपाही का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें ट्रैफिक सिपाही किसी दूसरे मामले में मारपीट और गाली गलौच करते दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने इसे दो साल पुराना वीडियो बताया है। वहीं, बीजेपी नेता पूरे मामले पर तंज कस रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती थारवानी को ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले फिर बढ़े नए मरीजों के आंकड़े, आज 6 की मौत, 787 डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"