सहायक प्राध्यापक परीक्षा के मॉडल आंसर जारी, 1 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावा आपत्ति
सहायक प्राध्यापक परीक्षा के मॉडल आंसर जारी, 1 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावा आपत्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक पद पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 के विषय वाणिज्य, इतिहास, प्राणी शास्त्र और संस्कृत के मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए है। अभ्यर्थी प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प/विकल्पों के संबंध में अपनी आपत्ति 25 नवम्बर से 1 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
Read More News: ‘गोबर गाथा’: दो बैल से रोजाना 9 क्विंटल गोबर, एक हफ्ते में हितग्राही ने बेचे 12,800 का गोबर, जानिए पूरा माजरा
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

Facebook


