Watch Video: नामी बदमाश को दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे से पीटा, पिटाई देख कांप उठे लोग

Watch Video: नामी बदमाश को दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे से पीटा, पिटाई देख कांप उठे लोग

Watch Video: नामी बदमाश को दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे से पीटा, पिटाई देख कांप उठे लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 18, 2019 7:03 am IST

रतलाम: शहर के नामी बदमाश सुनील सूर्या की लोगों ने जमकर पिटाई की है। लोगों ने सुनील को लाठी और डंडों से ​पिटा है। इस घटना में सुनील सहित 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि लोगों ने उसे क्यों पीटा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें सुनील सूर्या शहर का नामी बदमाश है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Read More: पानी पीने घर में घुसे दबंगों ने किया रेप, बनाया वीडियो, महिला बोली- 35 लोगों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार दोपहर का है। सुनील सूर्या एक दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग वहां लाठी लेकर पहुंचे और सुनील के पिटाना शुरू कर दिए। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना में सूर्या सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Read More: CAA के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को थमाया नोटिस, मांगा जवाब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"