राजस्व महकमे को बंधक बनाकर पीटा, महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, इधर बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

राजस्व महकमे को बंधक बनाकर पीटा, महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, इधर बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

राजस्व महकमे को बंधक बनाकर पीटा, महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, इधर बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 13, 2021 3:30 am IST

अंबिकापुर, बिलासपुर। अंबिकापुर में राजस्व महकमे के आला अधिकारियों को बंधन बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 7 में से 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।

Read More News: पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला टीआई गंभीर रुप से हुईं घायल, शादी समारोह रुकवाने गई 

बता दें कि बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पटवारी के साथ मारपीट की। इसके बाद अमले को बंधक बना​ लिया। इस घटना के बाद आज सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Read More News:  केंद्रीय नेताओं के निशाने पर छत्तीसगढ़ ! केंद्र Vs छत्तीसगढ़..तकरार जारी है ! 

बिलासपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

पेट्रोल पंप में पैसा नहीं देने का लेकर जमकर विवाद हो गया। भड़के युवकों ने पंप कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ युवक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे नहीं दिए। कर्मचारी इस बात पर उलझ गए। वहीं युवकों ने कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी।

Read More News: 465 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रायपुर पहुंचे, केंद्र सरकार के माध्यम से कराए गए उपलब्ध 

बीच बचाव के बाद युवक को बचाया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया। रतनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News:  छत्तीसगढ़ में आज फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में 153 मरीजों की मौत 


लेखक के बारे में