प्रदेश में आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत, 245 नए मामले आए सामने, हर जिले के ताजा आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत, 245 नए मामले आए सामने, हर जिले के ताजा आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत, 245 नए मामले आए सामने, हर जिले के ताजा आंकड़े यहां देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 2, 2020 4:53 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 245 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार 106 हो गई। वहीं, अ​ब तक 10 हजार 815 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: शनिवार और रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कल से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, आदेश जारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 245 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 160 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, आज प्रदेश में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 589 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ खाद्य सचिव पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र, मांगी प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन की अनुमति

प्रदेश में 2 हजार 702 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 4 हजार 753 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 3576 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 941 है।

Read More: सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"