31 अगस्त तक बंद रहेंगे शासकीय और प्राइवेट स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

31 अगस्त तक बंद रहेंगे शासकीय और प्राइवेट स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

31 अगस्त तक बंद रहेंगे शासकीय और प्राइवेट स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 30, 2020 11:14 am IST

भोपाल: कोरोना संक्रमण का ग्राफ मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में तेजी से ऊपर उठ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय ओर अशासकीय स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Read More: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं होगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कही ये बड़ी बात…

बता दें कि कल मिले 917 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30134 हो गई। वहीं, अ​ब तक 20934 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की सांस थम गई। प्रदेश में अब तक 844 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब 8356 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

Read More: देश में बीते 24 घंटे में 52,123 कोरोना पॉजिटिव मिले, 775 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 15 लाख 83 हजार के पार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"