मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 797 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 797 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, पिछले 24 घंटे के भीतर 797 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 4, 2020 5:43 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 797 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हजार 82 हो गई। वहीं, अ​ब तक 25 हजार 414 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 12 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

Read More: सरकार ने जारी किया डिप्टी कलेक्टर रैंक के 11 अधिकारियों का तबादला आदेश, देखिए पूरी सूची

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 797 नए मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 1315 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में जिस तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे वहीं उसी तेजी के साथ अब लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहे हैं।

Read More: राजधानी के सभी राम मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा, पूरे शहर में 500 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे तैनात

आज प्रदेश में आज 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 912 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब 8756 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 7735 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 5662 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 1753 है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 10 हजार के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 8 की मौत, 280 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"