मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में एक ही दिन में 33 कोरोना मरीजों की मौत, आज 2391 संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में एक ही दिन में 33 कोरोना मरीजों की मौत, आज 2391 संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में एक ही दिन में 33 कोरोना मरीजों की मौत, आज 2391 संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 17, 2020 4:24 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज ​2391 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97906 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 2863 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखिए पूरी सूची

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 74398 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 33 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1877 हो गया है।

Read More: आदिवासी का एनकाउंटर, DGP ने जांच के लिए बनाया विशेष दल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21631 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More: पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का निधन, इलाके में शोक की लहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"