मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 2311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 29 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 2311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 29 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 2311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 29 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 26, 2020 4:49 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज ​2311 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 19 हजार 899 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 2252 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: IAS शिखा राजपूत तिवारी को मिला आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 95 हजार 490 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 29 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2181 हो गया है।

Read More: मुरैना के लिंग परीक्षण सेंटर में पुलिस की दबिश, दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार, मशीन और दवाइयां भी बरामद

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 228 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More: कोरोना मरीजों की अनदेखी और लापरवाही के चलते हटाए गए डॉ आरके तिवारी, डॉ राकेश श्रीवास्तव होंगे JP अस्पताल के नए अधीक्षक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"