मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 1463 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 26 संक्रमितों की मौत
मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 1463 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 26 संक्रमितों की मौत
भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1463 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 49 हजार 761 हो गई।
आज प्रदेशभर में 1708 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 26 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2671 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 32 हजार 429 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 429 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
नोवल कोरोना वायरस #COVID19
मीडिया बुलेटिन 13 अक्टूबर 2020
शाम 6 बजे तक अद्यतन#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/OpbweLbd5c— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 13, 2020

Facebook


