नए कृषि कानून पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा किसानों का भला, पीएम मोदी को बिचौलियों की चिंता

नए कृषि कानून पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा किसानों का भला, पीएम मोदी को बिचौलियों की चिंता

नए कृषि कानून पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा किसानों का भला, पीएम मोदी को बिचौलियों की चिंता
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 26, 2020 10:26 am IST

कोरबा: मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून को लेकर पंजाब हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी भी इस कानून को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है।

Read More: निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, कैंसर पीड़ित मरीज के परिवार को सौंप दी कोविड-19 का शव

सांसद महंत ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कृषि बिल से किसानों का कोई भला नहीं होगा। मोदी सरकार को किसान से ज्यादा बिचौलियों की चिंता है। इस कानून को लागू किए जाने के बाद किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। बिल का हम विरोध करते हैं।सरकार को बिल को वापस लेना होगा।

Read More: वादे पर खरे उतरे सोनू सूद! 6 माह से इंडोनेशिया में फंसे खिलाड़ी की वतन वापसी, बोले- ‘दूसरे ग्रह पे भी होता..तो भी वापस ले आता भाई’

बता दें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बीते दिनों कृषि कानून के विरोध की रणनीति बनाने की लिए बैठक हुई थी। बैठक में कांग्रेस ने किसान आंदोलन करने और घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाने का तय किया है। साथ ही ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई थी।

Read More: रायपुर में लॉकडाउन की 28 सितम्बर को होगी समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने दिया बयान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"