SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया

SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया

SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया

SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया / I mage: SAGE University

Modified Date: June 2, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: June 2, 2026 3:06 pm IST

इंदौर: SAGE Startup Spark 2.0 सेज यूनिवर्सिटी इंदौर द्वारा 19 एवं 20 जून 2026 को दो दिवसीय सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है, जो भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या स्टार्टअप्स के साथ काम करके उद्यमिता की दुनिया को करीब से समझना चाहते हैं। आज के समय में युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों के दम पर नए अवसर और रोजगार पैदा करने की क्षमता रखते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 विद्यार्थियों को देश के सफल उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का अवसर देगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र जान सकेंगे कि एक साधारण आइडिया को सफल स्टार्टअप में कैसे बदला जाता है और व्यवसाय की शुरुआत से लेकर उसके विस्तार तक की यात्रा कैसी होती है।

दो दिवसीय सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 का आयोजन

SAGE Startup Spark 2.0 दो दिवसीय इस कार्यक्रम में स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप पिचिंग, पैनल डिस्कशन, निवेशकों के साथ संवाद, नेटवर्किंग सेशन और विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने के साथ-साथ इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और करियर के नए अवसरों की जानकारी भी मिलेगी। कार्यक्रम में साक्षी बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर – सेज ग्रुप , जतिन आहूजा , फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर – बिग बॉय टॉयज़ लिमिटेड ., दीपक धनोटिया, फाउंडर एवं मैनेजिंग पार्टनर – शॉप किराना प्राइवेट. लिमिटेड. सहित कई प्रतिष्ठित उद्यमी और विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा निरज अग्रवाल, निपुन अग्रवाल, मनीष डाबकर, किरण बाबू और जिमिश कपाड़िया जैसे उद्योग जगत के जाने-माने नाम भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजी सजीव अग्रवाल ने कहा कि सेज यूनिवर्सिटी इंदौर का यह आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साक्षी बंसल ने मीडिया को बताया की सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और उद्यमिता की दुनिया को समझने का अवसर देगा। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि अपने विचारों को वास्तविक व्यवसाय में बदलने की दिशा में भी आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"