Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 11 हफ्तों में रचा इतिहास! रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई में सबके उड़ा दिए होश

Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 11 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने शानदार कमाई की है। जिससे सभी हैरान हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। जहां दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 11 हफ्तों में रचा इतिहास! रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई में सबके उड़ा दिए होश

(Dhurandhar 2 Box Office Collection/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: June 2, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: June 2, 2026 3:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘धुरंधर 2’ बनी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
  • 11 हफ्तों बाद भी जारी है बॉक्स ऑफिस पर कमाई
  • कुल कलेक्शन 1185 करोड़ रुपये से ज्यादा

मुंबई: Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन चुकी है और लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

11 हफ्तों के बाद भी जारी कमाई का सिलसिला

रिलीज के 11 हफ्ते बाद भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अब इसकी दैनिक कमाई पहले से कम हो गई है। लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74वें दिन फिल्म ने लगभग 20 लाख रुपये की कमाई की है।

कुल कलेक्शन और भारी मुनाफा

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2′ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1185.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1399.30 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये था और इसने अब तक 427 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है। जिससे यह सुपर-डुपर हिट साबित हो गई है।

OTT पर जल्द होगी रिलीज

थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘धुरंधर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने जा रही है। यह फिल्म 4 जून को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी और 5 जून से इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा। खास बात यह है कि ओटीटी पर दर्शक फिल्म का अनदेखा और रॉ वर्जन भी देख पाएंगे। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।