कल से शहर में सिर्फ 20 पेट्रोल पंप खुलेंगे, मॉर्निंग वॉक पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश
कल से शहर में सिर्फ 20 पेट्रोल पंप खुलेंगे, मॉर्निंग वॉक पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश
इंदौरः प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कई शहरो में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, हालात को देखते हुए राजधानी भोपाल में पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रशासन ने भी 30 अप्रैल तक सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।
जिला कलेक्टर मनिष सिंह ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर कहा कि कोरोना कर्फ्यू को लेकर कल से शहर में 30 अप्रैल तक सख्ती होगी। अनावश्यक घूमने वाले व विरोध करने वालों को सीधे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस दौरान सब्जी, दूध और किराना को छूट रहेगी और अस्थाई सब्जी मंडी बंद कराए जाएंगे।
Read More: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि शहर में सिर्फ 20 पेट्रोल पम्प ही चालू रहेंगे। ऑटो और टैक्सी को सिर्फ मरीज के परिवहन के लिए छूट रहेगी। मॉर्निंग वॉक स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर भी प्रतिबन्ध रहेगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी सख्ती बरती जाएगी।
Read More: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश…लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकारों को दिया ये निर्देश

Facebook


