सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया संदिग्ध केमिकल युक्त लेटर, साध्वी ने बताया जान को खतरा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया संदिग्ध केमिकल युक्त लेटर, साध्वी ने बताया जान को खतरा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया संदिग्ध केमिकल युक्त लेटर, साध्वी ने बताया जान को खतरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: January 13, 2020 6:13 pm IST

भोपाल। राजधानी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर पाउडर युक्त लिफाफा पहुंचने से सनसनी फैल गई। साध्वी प्रज्ञा ने खुद के खिलाफ साजिश की आशंका जताई है। साध्वी के घर पर आए लिफाफे में हानिकारक केमिकल के जरिए खुद की जान को खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें-ईरान प्लेन अटैक, टिकट कैंसिल होने बच गई जान, पत्नी रोजा के लिए साबि…

साध्वी प्रज्ञा का आरोप है कि लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने के बाद त्वचा में गंभीर इंफेक्शन हो गया है। साध्वी प्रज्ञा ने लिफाफा के अंदर-बाहर जहरीले रसायन पदार्थ का इस्तेमाल होने की आशंका जताई है। साध्वी प्रज्ञा ने जहरीले कैमिकल के जरिए खुद की जान को खतरा बताया है। साध्वी ने पुलिस से कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, पहले भी मुझे धमकी और धमकी भरे लेटर मिल चुके हैं,उनकी जान को खतरा है।

ये भी पढ़ें- 33 सेकंड में यूक्रेन के विमान के उड़े परखच्चे, देखें आसमान में हुए …

साध्वी प्रज्ञा ने पुलिस में शिकायत दईज कराई है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद FSL की टीम जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की है।


लेखक के बारे में