सांसद विवेक तन्खा बोले- जबलपुर से मैं नहीं, बल्कि कमलनाथ लड़ रहें हैं चुनाव

सांसद विवेक तन्खा बोले- जबलपुर से मैं नहीं, बल्कि कमलनाथ लड़ रहें हैं चुनाव

सांसद विवेक तन्खा बोले- जबलपुर से मैं नहीं, बल्कि कमलनाथ लड़ रहें हैं चुनाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 4, 2019 12:57 pm IST

जबलपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के ​मद्देजनर कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जारी सूची के अनुसार पार्टी ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को जबलपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद तन्खा ने मीडिया से रूबरू होकर बड़ा बयान दिया है। तन्खा ने कहा है कि तबलपुर में मैं नहीं, बल्कि कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। मैने सरकार बनने के साथ ही जबलपुर को प्राथमिकता दिलाने की कोशिश की है। जबलपुर में कैबिनेट बैठक होना इस बात का सबूत है। अबर जनता मुझे अपना नेता चुनती है तो क्षेत्र का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Read More: महेश्वर में शिवलिंग के अपमान से बीजेपी में रोष, सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुरुवार को मुध्यप्रदेश के लोकसभा उम्मीदवरों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सूची में सागर लोकसभा सीट से प्रभुसिंह ठाकुर, दमोह लोकसभा सीट से प्रताप सिंह लोधी, सतना लोकसभा सीट से राजाराम त्रिपाठी, रीवा लोकसभा सीट से सिद्धार्थ तिवारी, सीधी लोकसभा सीट से अजयसिंह, जबलपुर लोकसभा सीट से विवेक तन्खा, मंडला लोकसभा सीट से कमल मारवी, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ, देवास लोकसभा सीट से प्रहलाद टिपानिया, उज्जैन लोकसभा सीट से बाबूलाल मालवीय, खरगोन लोकसभा सीट से गोविंद मुजालदे
खंडवा लोकसभा सीट से अरुण यादव के नाम का ऐलान किया गया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"