बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत लेकर कॉल सेंटर पहुंचे उपभोक्ता, MD ने अधिकारियों को लगाई फटकार

बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत लेकर कॉल सेंटर पहुंचे उपभोक्ता, MD ने अधिकारियों को लगाई फटकार

बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत लेकर कॉल सेंटर पहुंचे उपभोक्ता, MD ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 2, 2019 4:53 pm IST

इंदौर: शहर में एक बार फिर मौसम में बदलाव के चलते बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इसके बाद इलाके के लोगों ने कॉल सेंटर के बाद बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत लेकर कॉल सेंटर पहुंच गए। वहीं, लोगों की भीड़ देखकर बिजली विभाग के एमडी विकास नरवाल अधिकारियों पर तमक उठे और उन्हें जम कर फटकार लगाई। शिकायत करने आए लोगों की भीड़ देखकर एमडी विकास नरवाल ने विजय नगर जोन कॉल सेंटर को नोटिस जारी करने की बात कही।

Read More: CM का ग्रीन सिग्नल मिलते ही एक्शन मोड पर आए परिवहन विभाग के अधिकारी, फैक्ट्रियों में दबिश देकर की कार्रवाई

गौरतलब है कि प्रदेश में बिजली कटौती और बदहाल व्यवस्था को लेकर लगातार लोगों की शिकायतें सामने आ रही है। बिजली कटौती के चलते प्रदेश की जनता हलाकान हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर मंत्री प्रद्युमन सिंह बिजली कटौती से परेशान होकर कांग्रेस विधायकोंं के साथ बिजली ऑफिस पहुंचे और कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने तिखे अंदाज में कहा कि अब बिजली कटौती हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आखिर ऐसा कौन सा कारण, जिसके चलते बार-बार बिजली कटौती की जा रही है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"