पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ हत्या का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ हत्या का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ हत्या का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 11, 2019 6:04 pm IST

डबरा: चिनौर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खबर है कि पुलिस की लापरवाही के चलते हत्या का आरोपी लॉकअप से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शौच जाने के बहाने लॉकअप से निकला और फरार हो गया। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Read More: तेज रफ्तार कार ने मंत्री अमरजीत सिंह भगत की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान, सहायक घायल

मिली जानकारी के अनुसार चिनोर थाना पुलिस ने गुरुवार को हत्या के आरोप में प्रकाश राठौर नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गया। आरोपी शुक्रवार को शौच जाने के बहाने लॉकअप से बहार आया और थाने में तैनात पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया।

Read More: कैश वैन से लूट मामले में पुलिस ने कंपनी के ही दो कर्मचारियों से बरामद किया 16 लाख, वारदात से पहले ही निकाल लिए थे पैसे

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/u2urP_aPN7Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"