हथियारबंद नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, देर रात दिया घटना को अंजाम

हथियारबंद नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, देर रात दिया घटना को अंजाम

हथियारबंद नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, देर रात दिया घटना को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: January 24, 2021 10:44 am IST

कोंडागांवः पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब ग्रामीणों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। वे लगातार गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों का अपहरण कर प्रताड़ित और हत्या करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है, जहां हथियारबंद नक्सलियों ने कोंडागांव जिले के एक गांव के उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल मामले पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: 12 साल में ही क्यों लगता है कुंभ? क्या है इसके पीछे रहस्य.. जानिए

मिली जानकारी के अनुसार घटना बयानार थाना क्षेत्र की है, जहां पेरमापाल गांव में शनिवार रात करीब दर्जन भर हथियारबंद नक्सली गांव में आए। यहां उन्होंने गांव के उपसरपंच को पहले घर से बाहर निकाला और उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।

Read More: डिमेंशिया से पीड़ित महिला के लिए लंदन कोर्ट का फैसला- सेक्स कर सकती है, शादी की मनाही

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"