नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सूमो वाहन को उड़ाया, इधर दंतेवाड़ा में सरपंच पति को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सूमो वाहन को उड़ाया, इधर दंतेवाड़ा में सरपंच पति को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सूमो वाहन को उड़ाया, इधर दंतेवाड़ा में सरपंच पति को उतारा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 1, 2020 5:21 am IST

बीजापुर,दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में आज नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर ग्रामीणों में दहशत फैलाया है। नक्सलियों ने बासागुड़ा थानाक्षेत्र में एक सूमो वाहन को निशाना बनाया है। IED विस्फोट में दो ग्रामीण घायल हुए।

Read More News: 6 बच्चों की मौत मामले में CMHO का बयान, कहा- निमोनिया के चलते हुई है बच्चों की मौत

इसके अलावा दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने हांदावाडा के सरपंच पति की बेरहमी से हत्या कर दी। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। वारदात के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत का माहौल है। बारसूर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Read More News:  मेडिकल बुलेटिन : प्रदेश में आज 1383 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत

दो ग्रामीण हुए घायल

बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के पास हुए IED ब्लास्ट में दो ग्रामीण घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर IED ब्लास्ट की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम अलर्ट हो गई। एसपी कमलोचन कश्यप ने IED ब्लास्ट की पुष्टि की है।

Read More News: CRPF के डीजी बुरकापाल कैंप पहुंचे, नक्सलियों से मुकाबला करने वाले जवानों का बढ़ाया हौसला


लेखक के बारे में