लॉकडाउन के बीच नक्सली उत्पात, जगह-जगह काटी सड़क, इलाके में दहशत
लॉकडाउन के बीच नक्सली उत्पात, जगह-जगह काटी सड़क, इलाके में दहशत
दंतेवाड़ा। लॉकडाउन के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां कटेकल्यान चिकपाल रोड पर नक्सलियों ने जगह-जगह सड़क को काटा है। जिसके चलते एक बार फिर से लोगों में दहशत फैल गया है।
Read More News: नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या, मुखबिरी के शक में दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अरनपुर पोटाली रोड और कटेकल्यान चिकपाल रोड को जगह-जगह काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर नक्सली उत्पात की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।
Read More News:आवाजाही बंद करने राजधानी को चार जोन में बांटा गया, अब नहीं जा पाएंगे दू
कांकेर जिले के पखांजूर में भी नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सरपंच की दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है।
Read More News:विदेश यात्रा से कोरबा लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, रात में ही रायपुर स्थित एम्स लाया गया मरी

Facebook


