नक्सली मंसूबे नाकाम, सर्चिंग पर निकले जवानों ने IED समेत 15 से अधिक स्पाइक होल किया बरामद
नक्सली मंसूबे नाकाम, सर्चिंग पर निकले जवानों ने IED समेत 15 से अधिक स्पाइक होल किया बरामद
सुकमा। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की टीम को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने दस दस किलो के दो आईईडी बरामद किया है। वहीं 15 से अधिक स्पाइक होल जवानों ने जब्त किया है।
Read More News: उपचुनाव अपडेट: मध्यप्रदेश के आगर में सबसे ज्यादा 83.53 फीसदी वोट पड़े, इधर मरवाही में 77.25 फीसदी हुआ मतदान
जानकारी के अनुसार कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जवानों को यह सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं जवानों की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
Read More News: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत
बता दें कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर नक्सल अभियान चलाया जाता है। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा मीडिया के सामने करेगी।
Read More News: मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी

Facebook


