नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत, 4 जवान शहीद

नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत, 4 जवान शहीद

नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत, 4 जवान शहीद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 9, 2019 11:55 am IST

दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हमले में बस्तर के इकलौते बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत की खबर आ रही है। साथ ही 4 जवानों भी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले की गाड़ी को निशाना बनाया था। यह आईईडी ब्लास्ट कुआकोंडा के श्यामगिरी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान एक एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार थे।

घटना की पुष्टि डीआईजी नक्सल ऑपरेशन पी सुंदरराज ने की है। बताया जा रहा है कि भीमा मंडावी का काफिला शॉर्टकट रास्ता अपनाते हुए नकुलनार जा रहा था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां 7 फीट का गड्ढा हो गया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भी नक्सलियों ने गड़बड़ी करने की बहुत कोशिश की थी। दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया गांव में फोर्स को एंबुश में फंसाने की कोशिश की थी जिसमें दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, कहा- अगर आपको अली से है आस तो हमें भी बजरंगबली पर है विश्वास 

इसके अलावा हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे मोदी के दौरे के पहलेभी नक्सलियों ने पखांजुर के माहला इलाके में फोर्स को एंबुश में फंसाया और बीएसएफ के चार जवानों की हत्या कर दी। इसके अगले ही दिन धमतरी जिले में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया जिसमें एक जवान की मौत हो गई। बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है।

 


लेखक के बारे में