CAA के विरोध में नक्सलियों ने फेंके पर्चे, इधर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
CAA के विरोध में नक्सलियों ने फेंके पर्चे, इधर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
सुकमा। कोरोना संकट के बीच नक्सलियों ने सीएए का विरोध किया है। तेमेलवाड़ा-चिंतागुफा के बीच नक्सलियों ने सड़क पर गड्ढा खोदकर उत्पात मचाया है। वहीं नागरिकता कानून के विरोध में पर्चे भी फेंके हैं।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 36 नए केस और सामने आए, 2000 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
नक्सली घटना की खबर मिलते ही पुलिस इलाके में अलर्ट हो गई है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने चिंतागुफा, चिंतलनार व जगरगुंडा इलाके को पहुंच विहीन बनाने के इरादे से सड़क को क्षतिग्रस्त किया है।
Read More News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात
इधर पुलिस ने नक्सलियों के 5 सप्लायर को दबोचा
कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के 5 सप्लायर को दबोचा है। जानकारी के अनुसार 5 आरोपी पिछले 2 सालों से नक्सलियों को सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी एमआर अहिरे ने की है। पांचों आरोपी राजनांदगांव, बिलासपुर सहित एमपी, उप्र के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कार सहित 10 मोबाइल जब्त किया है।
Read More News: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Facebook


