अपने ही बने जान के दुश्मन, एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

अपने ही बने जान के दुश्मन, एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

अपने ही बने जान के दुश्मन, एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 2, 2019 9:40 am IST

दंतेवाड़ा। एक लाख के इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली सन्ना हेमला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच पर दिखे सोनिया गांधी के करीबी दिग्…

डीएकेएमएस अध्यक्ष को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने के इरादे से नक्सलियों ने बंदा बना रखा था।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन है बीजेपी का दामन थामने वाली ये मशहूर अदाकारा

नक्सलियो के कब्जे से फरार होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष ने समर्पण कर दिया है। अपहरित डीएकेएमएस अध्यक्ष ने SP अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण किया है। बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सली सन्ना हेमला को मुखबिरी के शक में हत्या करने के लिए माओवादियों ने बंदी बनाया था।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन है बीजेपी का दामन थामने वाली ये मशहूर अदाकारा

दंतेवाडा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के समक्ष एक नक्सली ने सरेंडर किया है। सन्ना हेमला नामक ये नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष था। नक्सलियों के लिये सन्ना लंबे समय से काम कर रहा था। लेकिन नक्सली ही इसकी हत्या करना चाहते थे, इस वजह से उसने पुलिस की शरण ली। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने पोटाली इलाके से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नक्सलियों ने सन्ना पर मुखबिरी का शक जताते उसे बंधक बनाकर अरनपुर इलाके में रखा था। नक्सलियेां को चकमा देकर किसी तरह वो दंतेवाडा पहुंचा और एसपी के समक्ष घटनाक्रम की जानकारी देते उसने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने पर उसे प्रोत्साहन स्वरूप दस हजार रूपये भी एसपी द्वारा दिया गया।

Image may contain: one or more people and text


लेखक के बारे में