विधायक की बेटी प्रकरण में नया मोड़, जिसके लिए छोड़ा पिता को वो कर चुका पहले भी सगाई, देखिए क्या कहा लड़की के पिता ने

विधायक की बेटी प्रकरण में नया मोड़, जिसके लिए छोड़ा पिता को वो कर चुका पहले भी सगाई, देखिए क्या कहा लड़की के पिता ने

विधायक की बेटी प्रकरण में नया मोड़, जिसके लिए छोड़ा पिता को वो कर चुका पहले भी सगाई, देखिए क्या कहा लड़की के पिता ने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 13, 2019 1:47 pm IST

भोपाल। बरेली में विधायक की बेटी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहती नजर आ रही हैं कि मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। साक्षी ने अपने वीडियो में यह भी कहा है कि मेरे पापा इस शादी के खिलाफ थे। मेरे और मेरे पति की जान को मेरे पापा से खतरा है। अगर हम उनके हाथ आ गए तो वो हमें जान से मार देंगे।

ये भी पढ़ें- मॉब​ लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, …

इस पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। यूपी में बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और दलित लड़के अजितेश की लव स्टोरी में नया मोड़ आया है। दरअसल साक्षी ने घर से भागकर जिस दलित लड़के से शादी की है वो लड़का 3 साल पहले भोपाल की लड़की से सगाई कर चुका था।

ये भी पढ़ें- 20 लाख EVM मशीन गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ…

लड़की के परिजनों ने IBC24 पर खुलासा कर पूरे मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है। लड़की के पिता से बात की हमारे संवाददाता नवीन सिंह ने

ये भी पढ़ें- यहां कानून का रक्षक ही बना भक्षक, दो खाकी धारियों ने शादीशुदा महिला…

दरअसल बिथरी चैनपुर सीट के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी लंबे समय से अजितेश नामक दलित युवक से प्यार करती थी। अब दोनों ने 4 जुलाई को परिजनों को बिना बताए शादी कर ली है। साक्षी का आरोप है कि उसके पिता राजेश मिश्रा से उसको और उसके पति अजितेश को जान का खतरा है। पिता राजेश पहले ही शादी के खिलाफ थे और आज भी वे दोनों को अपनाने के खिलाफ हैं। साक्षी के पति अजितेश का कहना है कि वो लोग पूरी तरह से हमारी जान लेने पर तुले हुए हैं, हम बस इतना चाहते हैं कि हमारी जान बच जाए। बाकि विधायक जी को बरेली की जनता अच्छी तरह से जानती ही है।


लेखक के बारे में