प्रदेश में कोरोना की नई लहर ज्यादा खतरनाक, बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाने की करेंगे पहल: MLA जुनेजा
प्रदेश में कोरोना की नई लहर ज्यादा खतरनाक, बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाने की करेंगे पहल: MLA जुनेजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण अब की बार दोगुनी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते प्रदेश में फिर से सख्ती बरतने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाया जा सकता है।
Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विधायक कुलदीप जुनेजा ने बयान दिया है। जुनेजा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की नई लहर ज्यादा खतरनाक हैं। वहीं बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बंद हो चुके कोविड केयर सेंटर को फिर से खुलवाने की पहल करेंगे।
Read More News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से हमला, कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर दो युवकों ने किया हमला
मुख्यमंत्री और कलेक्टर से इसे लेकर चर्चा करेंगे। अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़वाने की भी पहल करेंगे। लोगों से मास्क लगाने, सतर्कता बरतने की अपील करेंगे।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्टइंडीज लीजेंड्स
छत्तीसगढ़ मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश में 887 के नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5299 पहुंच गई है। रायपुर में 287 और दुर्ग में 243 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

Facebook


