अब निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकेंगे कोरोना जांच, स्वास्थ्य विभाग विभाग ने छह निजी लैबों को दी अनुमति

अब निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकेंगे कोरोना जांच, स्वास्थ्य विभाग विभाग ने छह निजी लैबों को दी अनुमति

अब निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकेंगे कोरोना जांच, स्वास्थ्य विभाग विभाग ने छह निजी लैबों को दी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: August 28, 2020 6:31 pm IST

रायपुर: राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कुछ निजी लैबों और अस्पतालों को भी कोविड-19 की पहचान के लिए कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर के छह निजी लैबों को कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी गई है। इनमें कोर डायग्नोस्टिक लैब, डॉक्टर लाल पैथ लैब, एसआरएल लैब डायग्नोस्टिक, पाथ काइंड लैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर लैब और सब अर्बन लैब शामिल हैं।

Read More: 1 सितंबर से होने वाले हैं ये अहम बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

वहीं रायपुर के एनएच एमएमआई, नया रायपुर के बाल्को मेडिकल सेंटर और रायगढ़ के ओ.पी. जिंदल अस्पताल को ट्रू-नाट टेस्ट की अनुमति दी गई है। रायपुर के एनएच एमएमआई, रामकृष्ण केयर, मेडिशाइन, श्री नारायणा और वी-केयर अस्पताल, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल तथा कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। कोई भी व्यक्ति इन निजी लैबों एवं अस्पतालों में स्वयं के व्यय पर कोरोना जांच करा सकता है।

Read More: कांग्रेस के चीफ व्हिप के सुरेश का बड़ा बयान, कहा- शशि थरूर पॉलिटीशियन नहीं हैं,… वह पॉलिटिकली इम्‍मैच्‍योर हैं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"