अब शादी समारोह में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, आदेश जारी

अब शादी समारोह में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, आदेश जारी

अब शादी समारोह में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 22, 2020 11:28 am IST

गुना: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन लागू किए जाने का आदेश जारी किया है। इसी कड़ी में गूना कलेक्टर ने भी शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। वहीं जिला प्रशासन ने जुलूस, रैली और धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More: श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में इस नदी के रेत का होगा उपयोग, गंगा से भी पवित्र है मान्यता

वहीं, हालात को देखते हुए कलेक्टर श्रीकुमार पुरुषोत्तम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नियमों में बदलाव किया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब शादी समारोह में सिर्फ 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। बता दें कि इससे पहले शादी में 50 और मृत्यु के कार्यक्रम में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

Read More: कांग्रेस पार्टी के एक और बड़े नेता को हुआ कोरोना, तीन दिन में 2 नेता पाए गए पॉजिटिव

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 24095 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 16257 मरीज ठीक हो चुके हैं और 756 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में 7082 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: लॉकडाउन के दौरान प्रेग्नेंट हो गई पत्नी, पति ने पालतू बिल्ली को ठहराया जिम्मेदार, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया खुलासा!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"