चुनाव परिणाम पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पश्चिम बंगाल में जीत गई नौटंकी, दमोह में मिली हार पर कही ये बात

चुनाव परिणाम पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पश्चिम बंगाल में जीत गई नौटंकी, दमोह में मिली हार पर कही ये बात

चुनाव परिणाम पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पश्चिम बंगाल में जीत गई नौटंकी, दमोह में मिली हार पर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 3, 2021 5:52 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने जीत का परचम लहराया है। भले ही सीएम ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बंगाल में एक बार फिर टीएमसी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस जीत पर देश के तमाम विपक्ष के नेताओं ने ममता को बधाई दी है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज नए मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ्य होने वाले संक्रमितों की संख्या ज्यादा, जानिए 199 की मौत

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के तीखे बयान भी सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाले मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नौटंकी जीत गई। बताया कि नौटंकी की अभिप्राय चेयर से है। वहां की जनता ये नहीं समझ पाई और ममता पर मेहरबान हो गई।

Read More News : वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, 56 लाख अधिक लोगों का टीकाकरण कर देश में दूसरे नंबर पर 

दमोह में मिली हार पर गृह मंत्र नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दमोह नहीं हारे हम, छले गए छलचन्दों से। इस बार लड़ाई हारे है अपने घर के जयचन्दों से। इस दौरान गृह मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भी बयान दिया। कहा कि प्रदेश में अब कोरोना की स्थिति 2-3 दिन से संभल रही है।

Read More News: सीएम बघेल ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के सभी विजेताओं को दी बधाई, कहा- हमें इस बात का गर्व है कि योद्धा की तरह लड़े

ड्यूटी के दौरान कई पुलिस कर्मी संक्रमित हुए और कई हमारे बीच नहीं रहे। इस बात का हमें बेहद दुख है। टीकाकरण को लेकर कहा कि 18+ के वैक्सीनेशन के लिए हम सेंटर्स में बदलाव कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अब वैक्सीनेशन अस्पतालों में न हो।

Read More News: दमोह उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीवार अजय टंडन ने मारी बाजी, हार के बाद राहुल लोधी ने जयंत मलैया पर लगाया भीतरघात


लेखक के बारे में