छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 48 घंटे के भीतर दो संक्रमितों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 48 घंटे के भीतर दो संक्रमितों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 48 घंटे के भीतर दो संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 10, 2020 12:50 pm IST

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब कोरोना संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। आज भी रायगढ़ जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत ​हो गई। बताया गया कि मरीज पहले ही लकवा से पीड़ित था। मरीज के मौत की खबर की पुष्टि सीएमएचओ ने की है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 16 मौत हो चुकी है।

Read More: ये क्या हुआ भाजपा नेताओं को? मंत्री सिलावट ने पीएम मोदी, सीएम शिवराज और सीएम योगी को बताया कलंक, तो सांसद ने गैंगस्टर विकास को कहा ‘दुबे जी’

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मरीज जांजगीर जिले का रहने वाला था। वहीं, दूसरी ओर आज जिले में 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश में 9 मरीजों की पुष्टि हुई थी, जिसमें 3 जांजगीर जिले से और 9 दंतेवाड़ा जिले से थे।

Read More: छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रियों को मिलेंगे OSD, शासकीय अधिकारियों की होगी नियुक्ति, आदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"