ग्वालियर में मिला एक और कोविड 19 पॉजिटिव मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई दो

ग्वालियर में मिला एक और कोविड 19 पॉजिटिव मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई दो

ग्वालियर में मिला एक और कोविड 19 पॉजिटिव मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई दो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 28, 2020 11:45 am IST

ग्वालियर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव कोशिश कर रही है। बावजूद इसके सक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक और संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई है। इस बात की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा ने की है।

Read More: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, डाक विभाग में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

मिली जानकार के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को आज 9 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली है, इसमें एक मरीज पॉजिटिव और आठ मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेट किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है। फिलहाल ये नहीं पता लग सका है कि दूसरा पॉजिटिव मरीज कैसे कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है।

Read More: बस्तर पुलिस की सराहनीय पहल, गांव में कैंप लगाकर परिवारों को बांटा राशन

स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल 30 मरीजों की पुष्टि हुई है और ग्वालियर में एक और संक्रमित मरीज मिलने के बाद संख्या 31 हो गई है। वहीं, दो और लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: सबसे बड़ी भूल, तुमको किया कुबूल, पूरी सांसद निधि को देने के बाद भी क्यों सोनिया गांधी के लिए ऐसा कह रहे लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"