धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना, शराब की होम डिलीवरी को लेकर लिया आड़े हाथों

धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना, शराब की होम डिलीवरी को लेकर लिया आड़े हाथों

धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना, शराब की होम डिलीवरी को लेकर लिया आड़े हाथों
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 12, 2021 12:35 pm IST

बिलासपुर/अंबिकापुर: राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने के मामले पर आज बीजेपी ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। भाजपा के इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी नेता अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अंबिकापुर और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में प्रेस को संबोधित किेया।

Read More: शराब दुकानों के बंद होने के समय में हुआ बदलाव, अब इतने समय तक ही खुली रहेगी दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा शक्ति केंद्रों तक जाकर सरकार की विफलताएं गिनायेगी। कोरोना काल में सरकार दवाई घर-घर नहीं पहंचा सकी, लेकिन घर-घर शराब पहुंचाने का काम बखूबी किया।

Read More: नदी में नहा रहे बच्चों को मिले सैकड़ों स्कूल यूनिफॉर्म, छात्रों को बांटने की बजाय बहा दिए थे नाले में, देखें वीडियो

वहीं, बिलासपुर में प्रेस को संंबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार माफियाओं की सरकार है, पूरी कांग्रेस पार्टी माफिया बन गई है। सरकार से महिला, बेरोजगार, किसान, युवा, अनुसूचित जाति, जन जाति के साथ हर वर्ग परेशान है। सरकार का नया नारा घर घर शराब हर घर शराब बन गया है।

Read More: छात्रा का ट्राउजर था ‘टाइट’, स्कूल प्रशासन ने आइसोलेशन में भेजा, परिजनों ने जताया विरोध


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"