चलती बस का पहिया निकलने से 6 यात्री घायल, दूर तक घिसट गई बस, कल भी इसी रूट पर हुई थी ऐसी ही घटना

चलती बस का पहिया निकलने से 6 यात्री घायल, दूर तक घिसट गई बस, कल भी इसी रूट पर हुई थी ऐसी ही घटना

चलती बस का पहिया निकलने से 6 यात्री घायल, दूर तक घिसट गई बस, कल भी इसी रूट पर हुई थी ऐसी ही घटना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 2, 2019 8:09 am IST

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा और तेजगढ़ के बीच चलती बस के पीछे का टायर निकल गया। अचानक पीछे का पहिया खुलकर निकल जाने से 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें- आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादी की बेरहमी से हत्या, दो नक्सलियों न…

दरअसल दमोह की तरफ से जबलपुर की ओर जा रही एक बस के पीछे का पहिया खुलकर गिर गया। पहिया खुलकर बस से दूर लुढ़ककर जा गिरा। इस दौरान बस एक साइड से काफी दूर तक घिसट गई। राहत की बात ये रही की फ्यूल टैंक को नुकसान नहीं पहुंचा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ।

ये भी पढ़ें- वक्त रहते नहीं पहुंचती बाल आयोग की टीम तो नाबालिग के परिजन बन जाते …

बस पीछे की तरफ बैठते और घिसटने के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई । बस ड्राईवर ने तत्काल ब्रेक लगाया । लेकिन तब तक बस काफी दूर तक घिसट गई। इस दुर्घटना में 6 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं हैं। बता दें कि बीते शनिवार को इस रुट पर तेंदूखेड़ा के नजदीक इसी क्षेत्र में इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें बस के दोनों पहिए निकल गए थे।


लेखक के बारे में