अंतागढ़ और पखांजूर CMO सस्पेंड, लॉक डाउन के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर गिरी गाज

अंतागढ़ और पखांजूर CMO सस्पेंड, लॉक डाउन के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर गिरी गाज

अंतागढ़ और पखांजूर CMO सस्पेंड, लॉक डाउन के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर गिरी गाज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 2, 2020 4:00 pm IST

कांकेर: कोरोना वायरस से बचाव को लेकर केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। इसी बीच दक्षिण बस्तर कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अंतागढ़ के सीएमओ रमेश दुबे एवं पखांजूर के प्रह्लाद कुमार पांडेय को ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी ने आदेश जारी किया है।

Read More: IBC24 पर सीएम बघेल LIVE, कोरोना को लेकर कहा- लॉकडाउन आखिरी कदम नहीं, पहला कदम है… आगे और भी अहम फैसले लेने होंगे

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। लेकिन इस दौरान किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अंतागढ़ के सीएमओ रमेश दुबे एवं पखांजूर के प्रह्लाद कुमार पांडेय मुख्यालय से गायब पाए गए। इस बात की जानकारी होने पर नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।

Read More: कोरोना वायरस के बारे में कितना जानते हैं आप, इसके संबंध में क्या जानना है जरूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"