हार के बाद बौखलाया पंच प्रत्याशी, घर-घर जाकर मतदाताओं से की गाली-गलौज, वापस मांगे बांटे हुए सामान

हार के बाद बौखलाया पंच प्रत्याशी, घर-घर जाकर मतदाताओं से की गाली-गलौज, वापस मांगे बांटे हुए सामान

हार के बाद बौखलाया पंच प्रत्याशी, घर-घर जाकर मतदाताओं से की गाली-गलौज, वापस मांगे बांटे हुए सामान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 29, 2020 6:41 am IST

राजिम: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। बुधवार सुबह से ही चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी बीच खबर एक अनोखी खबर सामने आई है। दरअसल हार के बाद बौखलाए पंच प्रत्याशी ने अपने वार्डों मतदताओं से बदसलूकी है। हद तो तब हो गई, जब उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार के दौरान बांटे गए सामनों को भी लोगों से वापस मांग लिया। वहीं, प्रत्याशी की इस हरकत से नाराज लोगों ने बस स्टैंड के सामने सारे सामनों को रखकर प्रदर्शन किया। अब मामला थाने तक पहुंच गया है।

Read More: हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार मामला आरंग तहसील के ग्राम भानसोज का है, जहां एक युवक पंच पद के लिए उम्मीदवारी कर रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार ने अपने वार्ड की जनता को वोट देने के लिए जमकर सामान बांटे थे। लेकिन आज जारी परिणाम में प्रत्याशी हार गया। हारने के बाद प्रत्याशी ने लोगों के घर-घर जाकर बांटे गए सामना को वापस मांग लिया और इस दौरान उन्होंने लोगों से गाली-गलौज भी की है।

Read More: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग में कोई प्रदर्शनकारी क्यों नहीं मर रहा?

प्रत्याशी की इस हरकत से नाराज लोग बांटे गए सामान को लेकर बस स्टैंड पर पहुंचे और उसके खिलाफ प्रदर्शन किया है। नाराज लोगों ने सारे सामना बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया है।

Read More: SBI कियोस्क शाखा संचालक पर FD का पैसा गबन करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"