पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपी MLA के साले को सुनाई दो थप्पड़ मारने की सजा, बवाल मचते ही केस दर्ज
पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपी MLA के साले को सुनाई दो थप्पड़ मारने की सजा, बवाल मचते ही केस दर्ज
जशपुर। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले में खाप पंचायत के अजीबोगरीब फैसला सुनाए जाने के बाद बवाल मच गया। जिसके बाद अब पुलिस ने विधायक के साले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दरअसल छात्रा से रेप के बाद पंचायत ने आरोपी विधायक के साले को दो थप्पड़ मारने की सजा सुनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया था। वहीं मचे बवाव के बाद पुलिस हरकत में आई है।
Read More News: विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, दो-तीन विधायकों पर संकट के बादल..इनक…
जानकारी के अनुसार नितेश भगत नामक युवक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं आरोपी के चंगुल से भागने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मामला उजागर होते ही गांव में खलबली मच गई।
Read More News: इटली प्रशासन का सख्त नियम, आइसोलेशन में जाने से किया इनकार तो मरीज …
इसके बाद गांव में विधायक विनय भगत की उपस्थिति में खाप पंचायत बुलाई गई। वहीं विधायक की पत्नी ने आरोपी नितेश भगत को दो थप्पड़ मारने और पैर छूकर माफी मांगने की सजा सुनाई गई। वहीं आज मामले का उजगार होते ही पुलिस के होश उड़ गए।
Read More News: एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फॉर्म तैयार, इजरायल की कृषि पद्धति का किया…
सिटी कोतवाली पुलिस ने विधायक विमल भगत के साले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बता दें कि खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई। फिलहाल अभी तक पुलिस की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।
Read More News: प्लेन के अंदर महिला ने खाई ऐसी चीज, देखकर दंग रह गए लोग.. वीडियो वा…

Facebook


