पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, लंबी निलंबन अवधि के बाद हुई थी बहाली

पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, लंबी निलंबन अवधि के बाद हुई थी बहाली

पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, लंबी निलंबन अवधि के बाद हुई थी बहाली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 25, 2019 4:28 pm IST

हटा: दमोह जिले के ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क के पंचायत सचिव ने खुदकुशी कर ली है। इस बात की जानकारी होते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि मृतक पंचायत सचिव पर कई प्रकरणों को लेकर विभागीय जांच चल रही थी और कुछ समय पहले ही बहाली हुई थी। फिलहाल खुदकुशी के कारणों के खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: मां ने ही लोहे की रॉड से जला दिया मासूम बेटी का प्राइवेट पार्ट, कांप उठी देखने वालों की रूह

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क में पदस्थ पंचायत सचिव ज्ञान सिंह राजपूत ने गुरुवार शाम खुदकुशी कर ली। ज्ञान सिंह राजपूत की हाल ही निलंबन के बाद बहाली हुई थी। वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि ज्ञान सिंह के खिलाफ कई प्रकरणों में लापरवाही के चलते विभागीय जांच चल रही थी।

Read More: वित्त आयोग के अध्यक्ष ने खाया छत्तीसगढ़ी भाजी-भात, सीएम भूपेश बघेल के घर से आए भोजन का चखा स्वाद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"