संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर क्षेत्रवासियों को प्रदान किया नवनिर्मित रथ

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर क्षेत्रवासियों को प्रदान किया नवनिर्मित रथ

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर क्षेत्रवासियों को प्रदान किया नवनिर्मित रथ
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 10, 2021 10:41 am IST

रायपुर: संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कुकुर बेड़ा वासियों को जगन्नाथ भगवान को समर्पित करते हुए रथ यात्रा के उपलक्ष्य में इन्हें नवनिर्मित एक रथ प्रदान किया है। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ के महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस बार 12 जुलाई को यह रथयात्रा निकाली जाएगी।

Read More: छत्तीसगढ़ : इस शहर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, मध्यप्रदेश के इस जिले में आगामी 4 दिनों में होगी जोरदार बारिश !

विकास उपाध्याय ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित करते हुए कुकुरबेडा वासीयों को एक भव्य रथ प्रदान किया है। लकड़ी से बने इस रथ को बहुत कम समय में तैयार किया गया।जिसे कुकुरबेडा वासियों को आज सौंप दिया गया। रथ यात्रा का मुख्य रूप से आयोजन उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर से होता है। इस यात्रा में भक्तों का तांता लग जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से भक्तों को इस यात्रा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पाएगा। रायपुर में भी कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से यह यात्रा निकाली जाएगी।

Read More: किसान कृषि सिंचाई यंत्र के लिए 18 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जरूरी होंगे ये दस्तावेज..देखें

उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा का विशाल रथ 10 दिनों के लिए बाहर निकलता है। इस यात्रा में सबसे आगे बलभद्र का रथ चलता है जिसे तालध्वज कहा जाता है। मध्य में सुभद्रा का रथ चलता है जिसे दर्पदलन या पद्म रथ कहा जाता है।

Read More: निजी स्कूल आगामी आदेश तक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"