छत्तीसगढ़ में रविवार से सड़कों पर दौड़ेंगी यात्री बसें, बस मालिकों ने बैठक के बाद लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में रविवार से सड़कों पर दौड़ेंगी यात्री बसें, बस मालिकों ने बैठक के बाद लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में रविवार से सड़कों पर दौड़ेंगी यात्री बसें, बस मालिकों ने बैठक के बाद लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 3, 2020 1:22 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद एक बार फिर यात्री बसें सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद ट्रांसपोटर्स ने रविवार से बसों के परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही छत्तीसगढ़ में बसों के संचालन की अनुमति दे दी थी, लेकिन ट्रांसपोटर्स अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद सरकार ने जून माह का भी टैक्स माफ कर दिया था।

Read More: सिंधिया के बयान पर सज्जन सिंह वर्मा का पलटवार, कहा- कांग्रेस का इतिहास रहा है टाइगर से खेलने का, अभी तुम बच्चे हो…

गौरतलब है कि 30 जून को सीएम भूपेश बघेल ने बस संचालकों की मांग पर जून माह के मासिक कर में छूट का ऐलान किया था। इससे पहले सरकार ने पहले अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट दी थी। बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों बस संचालकों को बस परिवहन की अनुमति दे दी लेकिन बस संचालक टैक्स माफ करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे।

Read More: नागालैंड में कुत्तों और कुत्तों के कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर लगी रोक, राज्य मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"