अब बिना मास्क के वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने लिया फैसला

अब बिना मास्क के वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने लिया फैसला

अब बिना मास्क के वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 18, 2020 11:23 am IST

भोपाल: कोरोना संकट के उबरने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार संभव कोशिश कर रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने तीन मई तक पूरे देश में लॉक डाउन का ऐलान ​किया है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना से मुक्ति के लिए मध्य प्रदेश पेट्रोल पम्प डीलर एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल एसोशिएसन ने फैसला लिया है कि बिना मास्क के आने वाले वाहन चालकों को पेट्राल ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मास्क नहीं, तो पेट्रोल-डीजल नहीं।

Read More: छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अब तक 28.67 करोड़ से अधिक राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में कराई जमा

बता दें कि इससे पहले सरकार ने भी आदेश जारी करते हुए कहा था कि घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य है। बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मास्क नहीं होने पर सरकार ने गमछा या दुपट्टा लगाने का निर्देश दिया था।

Read More: लुधियाना ACP अनिल कोहली का कोरोना से निधन, स्थानीय अस्पताल में चल रहा था इलाज

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में कुल 1196 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है और 69 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: बसपा विधायक रामबाई का दावा, राज्य के सभी बड़े नेताओं ने दिया था मंत्री बनाने का वचन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"