पीएम मोदी का आज बालोद में मेगा शो, कन्नेवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी का आज बालोद में मेगा शो, कन्नेवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी का आज बालोद में मेगा शो, कन्नेवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 6, 2019 1:58 am IST

बालोद। लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर भाजपा का मेगा शो आज छत्तीसगढ़ के बालोद में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की चुनावी सभा बालोद ब्लॉक के ग्राम कन्नेवाड़ा स्थित हथौद मैदान में होनी है।

ये भी पढ़ें:लालकृष्ण आडवानी से मिलने पहुंचे मुरली मनोहर जोशी, एक दूसरे से साझा किए 

पीएम मोदी ओडिशा के सोनपुर से वायुसेना के विमान से करीब 3 बजकर 35 मिनट पर बालोद पहुंचेंगे। वहां पर सभा को संबोधित करने के बाद साढ़े 4 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को भी छत्तीसगढ़ सें भाटापारा और कोरबा में दो चुनावी सभा लेंगे। SPG की निगरानी में सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, भाजपा ने यहां एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें:न्याय योजना की आलोचना करना नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने बताया 

बीजेपी के कार्यकर्ता बीते एक सप्ताह से पीएम मोदी के दौरे और सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लेकर तैयारी में जुटे हैं। खास बात ये है कि पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बालोद में सभा करेंगे। बालोद में सभा को बाद पीएम मोदी साढ़े 4 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


लेखक के बारे में